फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग मेले में स्पर्धाओं के विजेताओं को नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। जिला स्तरीय नलवाड़ मेले का समापन वीरवार को एसपी गुरुदेव शर्मा ने किया। मेला कमेटी ने उन्हें शॉल टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मेले हमारी प्राचीन संस्कृति के परिचायक हैं। मेलों के संरक्षण और संवर्द्धन में समाज के हर वर्ग को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने स्मारिका का विमोचन भी किया। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इसमें लता ठाकुर ने बेहतरीन प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ममेल के छात्र-छात्राओं ने भी प्रस्तुति पेश कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए। मेले के दौरान आयोजित विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को मुख्यातिथि गुरुदेव शर्मा ने सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम करसोग अपूर्व देवगन, तहसीलदार संजीत शर्मा, डीएसपी करसोग अरुण मोदी, वीडियो राजेंद्र तेगटा, मानसिंह, सीडीपीओ जय कुमार, बीएल कौंडल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

.....
वॉलीबाल में सुंदरनगर विजेता
खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल में सुंदरनगर, बास्केटबाल में महादेव, कबड्डी में करसोग, बैडमिंटन में डबल में करण और पुष्प, बैडमिंटन डबल वुमन तनूजा व अंजली, बैडमिंटन सिंगल मेन आर्यन शर्मा, बैडमिंटन वुमन अर्पिता, रस्साकशी वुमन मंदलाह और रस्साकशी पुरुष वर्ग मंडयाल इलेवन को नवाजा गया।
विज्ञापन

00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें