फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की नाबालिग से कर ली शादी, तीन और भीख पकड़ते किए रेस्क्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
16 साल की शादीशुदा नाबालिग और तीन बच्चों को भीख मांगते रेस्क्यू किया
विज्ञापन

बाल संरक्षण समिति ने बाल व बालिका आश्रम में दिया अस्थायी आश्रय
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चाइल्ड लाइन मंडी ने तीन नाबालिगों को भीख मांगते रेस्क्यू किया है। वहीं, पिता की प्रताड़ना से तंग 13 साल की नाबालिग और पधर में शादीशुदा नाबालिग को भी रेस्क्यू कर आश्रय दिया है। भीख मांगने वाले तीन बच्चों को बाल संरक्षण समिति के समक्ष शनिवार को पेश किया गया। जहां से दो को बाल संरक्षण केंद्र में अस्थायी आश्रय दे दिया गया है। इसके अलावा 13 वर्षीय बेटी को भी बालिका आश्रम से रखा गया है। चाइल्डलाइन मंडी के समन्वयक अच्छर सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर तीन भाई बहनों को नेरचौक में बाल भीख मांगते पकड़ा गया है। वहीं पिता से प्रताड़ना से तंग आने वाली करसोग की नाबालिग को वन स्टेप केयर सेंटर्र और पधर की नबालिग को बाल कल्याण समिति ने बालिका को अस्थायी आश्रय दिया है।
विज्ञापन

पंचायत ने नहीं किया हस्तक्षेप
पधर क्षेत्र में 26 वर्षीय युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग से एक वर्ष पहले भगाकर शादी कर ली थी। सूचना पर शनिवार को चाइल्डलाइन मंडी, जिला बाल संरक्षण इकाई, पुलिस और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से नाबालिग युवक के घर में ही मिली। छानबीन के दौरान नाबालिग की आधार कार्ड के अनुसार जन्म तिथि 23-02-2005 है। नाबालिग लगभग एक साल से युवक के साथ उसके घर में रह रही है, लेकिन पंचायत की ओर से कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया। टीम की ओर से बालिका को अपने संरक्षण में लिया गया तथा बाल कल्याण समिति मंडी के समक्ष पेश किया। बाल कल्याण समिति ने बालिका को अस्थायी आश्रय दिया है। मामले में बाल कल्याण समिति कार्रवाई कर रही है। बाल कल्याण समिति के चेयरमैन डीसी ठाकुर ने यह पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें