फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेला वार्ड के शिल्हा कीपड़ में बांटे नींब प्रजाति के 150 पौधे

Thu, 25 Jul 2024 05:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नगर निगम के नेला वार्ड के ​शिल्हा कीपड़ गांव में ग्रामीणों को वितरित किए नींबू प्रजाती के डेढ स
विज्ञापन
हर घर लगाएगा एक पौधा अभियान के पहले चरण की शुरुआत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हर घर लगाएगा एक पौधा अभियान के तहत वीरवार को नगर निगम मंडी के नेला वार्ड नंबर चार के शिल्हा कीपड़ गांव में अभियान के प्रथम चरण की शुरुआत की गई। नगर निगम के सह आयुक्त विकास शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित पौधरोपण में महिला मंडल शिल्हा कीपड़ के सदस्यों को बागवानी विभाग की ओर से क्रय किए गए नींबू के 150 पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन

नेला वार्ड के पार्षद राजेंद्र मोहन ने बताया कि वार्ड के हर घर को बरसात के मौसम में एक फलदार पौधा वितरित किया जाएगा। परिवार की महिला मुखिया इस पौधे की देखभाल का जिम्मा ले रही हैं। बताया कि बागवानी, वन विभाग से अतिरिक्त पौधे लिए जाएंगे। नगर निगम के ही कुछ जागरूक और संपन्न लोग पौधों को प्रायोजित करने के लिए आगे आ रहे हैं। महिला मंडल नेला, चड़याणा, मलोरी और स्वयं सहायता समूह कल्यार, चनेढा, सेगलु, कवाल पाधर, जरली, मलोरी आदि की मदद से हर घर में पौधरोपण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें