नेरचौक (मंडी)। बल्ह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ढाबण निवासी एक दंपती से 14 ग्राम भांग और 960 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 18,20 के तहत मामला दर्ज कर दंपती पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार बल्ह थाना में किसी व्यक्ति ने सूचना दी थी की ढाबण गांव में एक दंपती नशीले पदार्थों का कारोबार करता है। सोमवार को थाना प्रभारी कमलेश कुमार की अगुवाई में पुलिस दल ने ढाबण गांव में छापा मार कर घर से उपरोक्त नशीली सामग्री बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है।
दंपती की पहचान सोहनलाल उर्फ भाऊ पुत्र लोबढ़िया राम गांव और डाकघर ढाबन तहसील बल्ह जिला मंडी और मीना देवी पत्नी सोहन लाल निवासी ढाबण बल्ह के रूप में हुई है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दंपती को नोटिस जारी कर पूछताछ की जा रही है। संवाद