फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 8 दिनों से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतरी में 108 एंबुलेंस सेवा ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रवासियों को उपचार लेने के लिए निजी वाहनों से पहुंचना पड़ रहा दूसरे अस्पताल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छतरी में मौजूद 108 एंबुलेंस सेवा पिछले 8 दिनों से ठप पड़ी है। इससे दूरदराज इलाकों के मरीजों को सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। आपातकाल में मरीज निजी वाहनों के माध्यम से नागरिक अस्पताल करसोग व जंजैहली सहित जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। 2 मार्च से खराब पड़ी एंबुलेंस सेवा को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। इस लापरवाही के चलते क्षेत्र के मरीजों को आपात स्थिति में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह 108 एंबुलेंस सेवा न केवल छतरी बल्कि आनी विधानसभा के शवाड़ और करसोग विधानसभा के पोखी क्षेत्रों तक सेवाएं देती है। एंबुलेंस सेवा की गंभीर हालत इस लिए है क्योंकि कंपनी ने खराब एंबुलेंस की जगह महज एक पुरानी खटारा जिप्सी को तैनात किया है। दोहरी मार यह है कि एंबुलेंस के आपातकालीन मेडिकल टेक्नीशियन और पायलट अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से सेवारत है। लेकिन वाहन न चलने के बावजूद कंपनी ने उन्हें गैर हाजिर घोषित कर उनकी सैलरी काटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों अरुण वर्मा, रोहित ठाकुर, जीवानंद ने कहा कि छतरी क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा के नाम पर मरीजों की जान और कर्मचारियों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इस बारे में बीएमओ जंजैहली डॉ. पुष्पराज ने बताया कि मामला उनके ध्यान में हैं। इस बारे संबंधित कंपनी को उचित कदम उठाने बारे निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें