फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में मांगों पर गरजे श्रमिक संगठन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। मांगें पूरी न होने को लेकर बिफरी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और राष्ट्रीय फेडरेशनों के आह्वान पर विभिन्न श्रमिक संगठनों ने मंडी में मंगलवार को धरना-प्रदर्शन किया। यूनियनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने मांगों को लेकर रैली निकाली। रोष रैली सेरी मंच, मोती बाजार होते हुए डीसी आफिस पहुुंची। यहां धरना-प्रदर्शन करते हुए यूनियनों ने केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। वक्ताओं ने केंद्र सरकार को चेताया कि यदि 2 दिनों की हड़ताल के बाद भी मजदूरों की अनदेखी की तो आने वाले चुनावों में भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। साथ ही संघर्ष को और तेज किया जाएगा। इस दौरान नेताओं ने उपायुक्त मंडी के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा। इस दौरान आउटसोर्स वर्कर यूनियन, किसान यूनियनों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन

...
इन मांगों को लेकर संघर्ष
न्यूनतम वेतन 18000 रुपये, आंगनबाड़ी, मिड-डे मील, आशा वर्करों को सरकारी कर्मचारी घोषित करना, मनरेगा में 120 दिन का रोजगार, आउटसोर्स की जगह नियमित रोजगार, समान काम का समान वेतन, पुरानी पेंशन नीति बहाल, बैंक, बीमा, बिजली में विनिवेश बंद करने और श्रम कानूनों में फेरबदल नहीं करने की मांगों को लेकर यूनियनें संघर्ष की राह पर हैं।
...
इन्होंने किया संबोधन
प्रदर्शन को इंटक के नेता वाईपी कपूर, सीटू के नेता राजेश शर्मा, सीटू जिला उपाध्यक्ष परसराम, आंगनबाड़ी की नेता राजकुमारी, मध्याह्न भोजन कार्यकर्ता चमन शर्मा और गुरदास वर्मा, रेहड़ी-फड़ी नेता सुरेंद्र, हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक अंशकालीन कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष शुभम ठाकुर, होशियार सिंह भंडारी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें