थुनाग (मंडी)। जिले के सराज में हुई भारी बर्फबारी के कारण मंगलवार को भी एचआरटीसी की तीन बसें फंसी हुई हैं। इसके कारण इन रूटों पर बसों की आवाजाही नहीं हो पाई। यहां के मगरूनाला, चयूणी और छतरी में तीन बसें बर्फबारी के कारण फंसी हुई हैं। इन सड़कों पर बर्फबारी के कारण वाहनों का आना जाना खतरे से खाली नहीं है। इसलिए इस तरफ निगम ने बसों की आवाजाही बंद कर रखी है। इस समय इस रोड पर फिसलन बहुत अधिक है। इसके कारण लोगों को भी आने जानेे में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं समूचा क्षेत्र प्रचंड ठंड की चपेट में है। आरएम मंडी गोपाल शर्मा ने कहा कि बर्फबारी के कारण सराज में निगम की तीन बसें फंसी हुई हैं। इन सड़कों पर फिसलन के कारण आवाजाही करना खतरे से खाली नहीं है।