तुंगाधार पंचायत में 14 घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए, 27 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा, जबकि 23 गोशालाएं मलबे में दफन हो गईं। कुथाह में चूड़ामणि, रोशन लाल, खिंथू राम सहित पांच परिवारों के घर आपदा की भेंट चढ़ गए। शिव राम, ईश्वर दास, लोहारी शर्मा, मुरारी लाल, कुंदन लाल, सुरेंद्र जैसे दर्जनभर लोगों के बगीचे बाखली खड्ड की बाढ़ में बह गए। सात वाहन भी बह गए। मझाखल मोड़ से ओड़ीधार तक की सड़क पूरी तरह गायब हो गई। कुथाह को ओड़ीधार से जोड़ने वाला लाल पुल भी बह गया, जिससे गांव का जंजैहली से संपर्क टूट गया। बिजली गुल होने से पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया है। चारों ओर सन्नाटा और निराशा का माहौल है। आपदा ने कुथाह की खूबसूरती छीन ली, मगर ग्रामीणों का हौसला अब भी बरकरार है। प्रशासन से राहत और पुनर्वास की उम्मीद लिए ये लोग फिर से जिंदगी संवारने की जद्दोजहद में जुटे हैं।
ये भी पढ़ें- HP Weather: चंबा के चुराह में फटा बादल, सड़क क्षतिग्रस्त, खेतों में मक्की की फसल तबाह, गगल में दो हवाई उड़ानें