ह्यूण पैहड़ के भवन के दो कमरों की दीवार को भूस्खलन ने ध्वस्त कर दिया। करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कैहड़ी स्कूल की सुरक्षा दीवार और रेलिंग को नुकसान पहुंचा है। इससे चार लाख के नुकसान का आकलन किया है। सरनी स्कूल के भवन के सामने जमीन दरक गई है। इससे स्कूल भवन के जमींदोज होने का खतरा पैदा हो गया है। इसके अलावा जिला के विभिन्न शिक्षा खंडों में 81 प्राथमिक पाठशालाओं के भवनों को नुकसान पहुंचा है। बुधवार को स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थी मलबा हटाने में जुटे रहे।
स्कूल भवनों को पहुंचे नुकसान की रिपोर्ट सभी शिक्षा खंड से ली जा रही है। अभी तक 81 पाठशालाओं से नुकसान की रिपोर्ट कार्यालय पहुंची है। इसमें स्कूल भवन, किचन शेड, सुरक्षा दीवार को नुकसान शामिल है। - हरी चंद, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा, जिला मंडी