फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: जज्बा वही, 25 साल बाद पर्वतारोहियों ने फिर फतह की 21 हजार फीट ऊंची यूनम चोटी

Sat, 29 Aug 2026 06:36 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

25 वर्ष पूर्व प्रशिक्षण लेकर निकले इस बैच के सदस्य एक बार फिर एक मंच पर जुटे और पुराने अनुभवों, यादों तथा पर्वतारोहण के रोमांच को साझा किया। 
विज्ञापन
5 वर्ष पूर्व प्रशिक्षण लेकर निकले बैच के सदस्य एक मंच पर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संबद्ध खेल संस्थान मनाली के 35वें बैच का विशेष कार्यक्रम शनिवार को संस्थान के सभागार में हुआ। 25 वर्ष पूर्व प्रशिक्षण लेकर निकले इस बैच के सदस्य एक बार फिर एक मंच पर जुटे और पुराने अनुभवों, यादों तथा पर्वतारोहण के रोमांच को साझा किया। 25 साल बाद भी पर्वतारोहियों ने बुलंद हौसले के साथ 21 हजार फीट ऊंची यूनम चोटी फतह की।

विज्ञापन

 2001 में एमओआई प्रशिक्षण के दौरान पर्वतारोहियों ने यह चोटी फतह की थी।

देश भर से आए पर्वतारोहियों ने मनाली में सिल्वर जुबली मनाकर अपने लम्हों को यादगार बनाया। मनाली के रोशन ठाकुर, विशाल, कृष्णा व किरणा ने अपने दोस्तों संग मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने 25 साल पहले संस्थान में एमओआई का प्रशिक्षण लेने वाले सभी पर्वतारोहियों को सिल्वर जुबली मनाने व यूनम चोटी फतह करने पर बधाई दी। देशभर से आए प्रतिभागी राजीव, प्रणव, युवराज, जिग्नेश, कुलदीप, मीना, मुस्तुजा, राजीव शर्मा, रोशन, विशाल, मनु, तेंजिन, कृष्णा, किरणा व गोपाल ने बताया कि सभी ने प्रशिक्षण के 25 साल पूरे होने पर सिल्वर जुबली मनाने का निर्णय लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें