फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh: भारतीय टीम का हिस्सा बनी मनाली की जन्नत, एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में दिखाएगी जौहर

Tue, 18 Feb 2025 07:31 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)।

सार

मनाली के गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर 33वीं एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन
गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊझी घाटी के गौशाल गांव की जन्नत ठाकुर ने भारतीय टीम का हिस्सा बनकर मनाली का नाम रोशन किया है। वह 33वीं एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में भारतीय जूनियर टीम में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। यह प्रतियोगिता 19 फरवरी से 2 मार्च तक बीजिंग (चीन) के यानकिंग में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


जन्नत गौशाल गांव के राकेश ठाकुर और उषा ठाकुर की बेटी हैं। उन्हें इस प्रतियोगिता में भाग लेने के साथ-साथ विशेष प्रशिक्षण भी मिलेगा। जन्नत पहले भी 2023 में दक्षिण कोरिया में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं और दुबई में एफआईएस रेस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। वह नेशनल विंटर गेम्स में रजत पदक भी जीत चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो साल से जन्नत इटली में प्रशिक्षण ले रही हैं, ताकि वह आगामी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। उनके पिता राकेश ठाकुर ने कहा कि जन्नत की यह यात्रा कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने एशियन अल्पाइन स्कीइंग प्रतियोगिता में चयन के लिए चयन समिति के शिवा केशवन, आरिफ खान और विंटर गेम्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें