फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाली: देव टिब्बा में इंग्लैंड का ट्रैकर खाई में गिरा, हेलिकाप्टर से किया रेस्क्यू

Tue, 09 Jun 2026 08:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली।

सार

सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बाद में उसे हेलिकाप्टर से रेस्क्यू किया गया। 
विज्ञापन
हेलिकाप्टर(सांकेतिक)। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनाली के प्रसिद्ध ट्रैकिंग स्थल देव टिब्बा में ट्रैकिंग के दौरान इंग्लैंड का एक ट्रैकर दुर्घटना का शिकार हो गया। पैर फिसलने से वह गहरी खाई में जा गिरा। सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और बचाव दल ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। बाद में उसे हेलिकाप्टर से रेस्क्यू किया गया। जानकारी के अनुसार इंग्लैंड निवासी जॉर्ज रिचमंड आठ जून को देव टिब्बा क्षेत्र में ट्रैकिंग के लिए निकले थे। देव टिब्बा के समीप उनका संतुलन बिगड़ गया और पैर फिसलने से खाई में गिरकर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन, दमकल विभाग और रेस्क्यू टीम ने संयुक्त रूप से अभियान चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव दल के सदस्यों ने कठिन परिस्थितियों में खाई में उतरकर घायल ट्रैकर तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद हेलिकाप्टर की सहायता से घायल ट्रैकर को रेस्क्यू कर भुंतर हवाई अड्डे तक पहुंचाया गया, वहां से उसे आगे के उपचार के लिए भेजा गया। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि विदेशी ट्रैकर के घायल होने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए हेलिकाप्टर के माध्यम से उसको रेस्क्यू किया गया। उन्होंने कहा कि ट्रैकर को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए आगे भेजा गया है। यह रेस्क्यू अभियान दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में सफलतापूर्वक संचालित किया गया, जिसमें पुलिस, प्रशासन और बचाव दल की तत्परता महत्वपूर्ण रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें