फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal IAS Transfer: हिमाचल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 आईएएस के तबादले; जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति

Fri, 01 Aug 2025 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal IAS Transfer : शुक्रवार को मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 16 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
तबादले। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल की सुक्खू सरकार ने शुक्रवार को प्रशासनिक फेरबदल किया है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने 16 आईएएस के तबादला आदेश जारी किए हैं। जानें किन्हें कहां मिली नियुक्ति और क्या मिला कार्यभार...

विज्ञापन


1. वरिष्ठ आईएएस अधिकारी सी. पॉलरासु को सचिव (सहकारिता, बागवानी और कृषि) नियुक्त किया गया है।

2.  आईएएस ए. शैनामोल को सचिव (प्रशासनिक सुधार, प्रशिक्षण और विदेशी असाइनमेंट और लोक शिकायत निवारण) की जिम्मेदारी दी गई है।

3. आईएएस डॉ. राज कृष्ण परुथी को मंडी मंडल का मंडलायुक्त बनाया गया है।

4. आईएएस सुदेश कुमार मोकटा को विशेष सचिव (उद्योग) की जिम्मेवारी दी गई है।

5. आईएएस दोरजे छेरिंग नेगी को सहकारी समितियों का रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है।

6. आईएएस कमल कांत सरोच को हिमऊर्जा का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया है।

7. नीरज कुमार को परिवहन विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है।

8. डॉ. निपुण जिंदल को एचआरटीसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

9. आईएएस अरिंदम चौधरी को हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन और प्रसंस्करण निगम लिमिटेड (एचपीएमसी) का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है। 

10. आईएएस शुभ करण सिंह को विशेष सचिव (एमपीपी और पावर और एनसीईएस बनाया गया है।

विज्ञापन

11. नियुक्ति का इंतजार कर रहीं गंधर्व राठौर विशेष सचिव (कार्मिक) की जिम्मेदारी दी गई है। 

12. आईएएस शिवम प्रताप सिंह को युवा सेवाएं एवं खेल विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया है। 

13. आईएएस अभिषेक वर्मा को डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन के निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

14. आईएएस दिव्यांशु सिंघल को अतिरिक्त उपायुक्त सह-परियोजना निदेशक (डीआरडीए) नियुक्त किया गया है। 

15. आईएएस  जितेंद्र सांजटा जो सचिव विनियामक आयोग हैं उनको विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण) के पद पर नियुक्त किया गया है।  वे निदेशक, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं विनियमन, हिमाचल प्रदेश, शिमला के पद का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।

16. आईएएस हेमिस नेगी को नगर एवं ग्राम नियोजन का निदेशक नियुक्त किया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें