विधानसभा की समिति के निर्देशों पर पंचायतीराज विभाग के सक्षम अधिकारियों को पंचायतों में निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं ताकि नियमों के अनुसार कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके और अनियमितताएं न हों- राजेश शर्मा सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग
पंचायत निरीक्षकों और उप पंचायत निरीक्षकों को पंचायतों में निरीक्षण के मासिक और वार्षिक लक्ष्य देने की पहले से व्यवस्था है। हर पंचायत में महीने में एक बार निरीक्षण अवश्य किया जाए यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं- राघव शर्मा, निदेशक, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग