फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- विमल नेगी मौत के मामले में मुख्यमंत्री में बौखलाहट

Mon, 02 Jun 2025 09:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

Jairam Thakur: पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधा। 
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विमल नेगी मामले में मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं। विमल नेगी की मृत्यु सहज नहीं हुई। इसकी चर्चा हर जगह है। विपक्ष की भूमिका है कि अगर सरकार गलत करे, तो उसका विरोध करे। सोलन में भाजपा कोर ग्रुप की बैठक के बाद पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच की मांग जयराम ठाकुर व भाजपा ने नहीं बल्कि विमल नेगी के परिवार के लोगों ने की। हिमाचल सरकार विचलित व परेशान क्यों है। उन्होंने कहा कि परेशानी तब होती है जब कुछ गलत हुआ हो। जब परिवार के लोग पहले इस मांग को कर रहे थे तो मुख्यमंत्री ने सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं मुख्यमंत्री को स्पष्ट कहना चाहता हूं कि परिवार के आग्रह पर हाईकोर्ट ने सीबीआई की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति करने के लिए भाजपा के पास बहुत सारे मुद्दे हैं। परिवार, प्रदेश व भाजपा को लगता है कि विमल नेगी की मौत बहुत बड़ी साजिश है। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ने किसी मुद्दे को उठाना है तो यह मुख्यमंत्री तय नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मामले में परिवार को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में मुख्यमंत्री बौखलाहट में हैं।

प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चा की जरूरत नहीं
जयराम ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रदेशाध्यक्ष के मुद्दे पर चर्चा करने की जरूरत नहीं है। भाजपा के पास प्रदेशाध्यक्ष हैं। अगर प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चर्चा होनी होती है तो वह यहां का नेतृत्व नहीं केंद्र का नेतृत्व खुद तय करता है। इस बैठक में इस पर कोई भी चर्चा नहीं हुई।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
इससे पहले कोर ग्रुप की बैठक में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एवं 25 जून कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय का 50वां वर्ष के उपलक्ष्य में कार्यक्रम करने का निर्णय लिया। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस, है। पौधरोपण और बीज प्रत्यारोपण का अभियान व्यापक स्तर पर चलाने के लिए कहा गया। आगामी 2 महीने की प्रभावी योजना बनाई जाएगी और उसे क्रियान्वयन किया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। 15 से 20 जून तक सभी मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। 21 जून को प्रत्येक मंडल में कम से कम एक गैर-राजनीतिक योग दिवस समारोह उपयुक्त रूप से आयोजित किया जाएंगे। यह वर्ष इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा लगाए गए आपातकाल का 50वां वर्ष है। देश की स्मृति में क्रूरता और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन का काला अध्याय आज भी ताजा है। इस मौके पर प्रत्येक जिले में सेमिनार का आयोजन होगा। इसमें कई वक्ता वक्तव्य रखेंगे व लोकतंत्र सेनानी के सम्मान का कार्यक्रम प्रत्येक जिले में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें