फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला परिषद कर्मचारियों ने दिया अल्टीमेटम

विज्ञापन
जिला परिषद कैडर कर्मचारी व अधिकारी महासंघ ने मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। स? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
पतलीकूहल/नग्गर (कुल्लू)। जिला परिषद कर्मचारियों ने ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग में विलय करने का अल्टीमेटम दिया है। 24 जून तक मांग को पूरा नहीं किया गया तो विकास खंड नग्गर के समस्त जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी 25 जून से अनिश्चितकालीन पेनडाउन हड़ताल पर चले जाएंगे। यह निर्णय जिला परिषद कैडर कर्मचारी और अधिकारी महासंघ विकास खंड नग्गर की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक में जिला परिषद कैडर के कनिष्ठ अभियंता, पंचायत सचिव और तकनीकी सहायकों ने भाग लिया। बाद में विकास खंड अधिकारी नग्गर को ज्ञापन सौंपा गया। राजेंद्र ने कहा कि राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार निर्णय लिया गया है। जिला परिषद कर्मचारी और अधिकारी वर्ष 1999 से ग्राम पंचायत और विकास खंड में काम कर रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि सरकार द्वारा आज तक विभाग में भी नहीं लिया गया है। विभाग में न होने के कारण उन्हें कई प्रकार की दिक्कतें आ रही है और हर माह समय पर वेतन भी नहीं मिलता है। प्रदेश सरकार सभी कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग के अंतर्गत जनवरी 2022 से बढ़ा हुआ वेतन दे रही है, लेकिन उन्हें इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें