फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूट मेले में पर्यटकों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
मनाली में जूट मेले के अंतिम दिन खरीदारी करते लोग। संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। वस्त्र मंत्रालय राष्ट्रीय पटसन बोर्ड ने रामबाग में जूट मेले का आयोजन किया। मेले में स्थानीय लोगों के अलावा सैलानियों ने जमकर खरीदारी की। हाथों से निर्मित उत्पादों में जूट बैग, कपड़े और सजावटी वस्तुओं को पर्यटक हाथों-हाथ खरीदकर ले गए। एक सप्ताह तक चले मेले का वीरवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि मेले में अच्छा कारोबार हुआ। कोलकाता से आए गोविंद ने बताया कि जूट मेला में अच्छा कारोबार रहा। उनके अनुसार इस साल उम्मीद से अधिक काम हुआ है। सैलानियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी जमकर खरीदारी की।
कोलकाता के सुनील का कहना है कि कारोबार बेहतरीन रहा। अब ट्रांसपोटेशन की दिक्कत हो रही है। उन्हें बचा हुआ माल वापस लेकर जाना मुश्किल हो गया है। कोई भी गाड़ी वाला उनका सामान लेकर जाने को तैयार नहीं है। दिल्ली के जसविंद्र ने बताया कि उनके सजावटी उत्पादों की अच्छी मांग रही। सैलानियों ने इन उत्पादों को खूब पसंद किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय पटसन बोर्ड के सहायक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि मेले में कोलकाता, यूपी, दिल्ली, बिहार और हरियाणा के कारीगर पहुंचे थे। सभी ने अपने-अपने क्षेत्र के परंपरागत उत्पादों को यहां लाया। उन्होंने कहा कि इस तरह के मेलों के आयोजन से जहां संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, वहीं स्वरोजगार के भी अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि जूट फेयर में हाथों से बनी वस्तुओं को बेचा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें