फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu: मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, मौत

Thu, 18 Apr 2024 04:06 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

चंडीगढ़ से हिमाचल घूमने आए एक युवक की जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में मौत हो गई। युवक पुलगा से मणिकर्ण की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते में गिर गया और बेहोश हो गया। युवक को एंबुलेंस से उपचार को जरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी में घूमने आए चंडीगढ़ के एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार रात करीब दस बजे की है जब युवक पुलगा से मणिकर्ण की तरफ आ रहा था। इस दौरान वह रास्ते में गिर गया और बेहोश हो गया। जिसे एंबुलेंस से उपचार को जरी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक
बता दें कि युवक के साथ एक युवती भी थी। युवक का नाम मुकुल निवासी चंडीगढ़ बताया जा रहा  है। अभी उसके पूरे पते की जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शव को कुल्लू अस्पताल भेजा गया है। एसपी कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है और परिवार के लोगों के आने पर ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें