फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिकर्ण में नाके में युवक से पकड़ी एक किलो चरस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिला पुलिस कुल्लू की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम ने चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कुल्लू पुलिस की विशेष अन्वेषण शाखा की टीम मणिकर्ण में गश्त और नाकाबंदी पर थी। टीम को सूचना मिली कि पार्वती घाटी के लपास गांव का रहने वाला एक युवक मणिकर्ण की ओर चरस लेकर आ रहा है।
ऐसे में पुलिस ने योजना बनाकर जाल बिछाया। मणिकर्ण में नाका लगाकर पुलिस ने शक के आधार पर युवक को रोका तो वह घबरा गया। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से एक किलो दस ग्राम चरस की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन

चरस के साथ पकड़े युवक की पहचान 22 वर्षीय रुपिंदर ठाकुर निवासी लपास डाकखाना मणिकर्ण के रूप में हुई है। एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि चरस के साथ पकड़े युवक से पूछताछ की जा रही है। वह चरस को कहां से लाया और किसे बेची जानी थी, इस बारे भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें