फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: पाइप बिछा कर छोड़ दिया काम, सूख गए खेत

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल से अधूरी पड़ी है न्योली-थरमाण सिंचाई योजना, किसानों-बागवानों में रोष
विज्ञापन

बिना पानी के सूखने लगी नगदी फसलें, किसानों ने कार्य पूरा करने की उठाई मांग
...................
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना का निर्माण दो साल से अधूरा पड़ा है। इस कारण तीन पंचायतों के सैकड़ों किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। किसानों में सरकार और जलशक्ति विभाग के प्रति खासा रोष है।
खेतों के बीच कुछ क्षेत्रों में पाइप बिछा दिए हैं लेकिन कई इलाकों में अभी भी कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सूखे जैसे हालात होने से बागवानी और कृषि को नुकसान हो रहा है। नगदी फसलें बिना पानी के सूखने लगी हैं। इसकी वजह से किसानों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसान योगराज, गोपाल सिंह, रितेश ठाकुर, अनूप भंडारी और कर्म चंद ने कहा कि थरमाण क्षेत्र में खेतों में पाइप बिछाने का कार्य अधूरा पड़ा है। ऐसे में खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा। किसानों ने विभाग से मांग की है कि पाइप बिछाने और आउटलेट बनाने का काम पूरा किया जाए। किसानों ने कहा कि जल्द ही इस संबंध में सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर को प्रस्ताव सौंपा जाएगा।
...
2.94 करोड़ रुपये हो रहे खर्च
न्योली-थरमाण उठाऊ सिंचाई योजना के लिए 2.94 करोड़ रुपये नाबार्ड के तहत खर्च हो रहे हैं। इसके तहत नए सिरे से योजना का कायाकल्प होगा। अभी भी योजना का कार्य अधिकतर इलाकों में आधा अधूरा ही है। यह योजना ग्राहण, न्योली और पुईद पंचायतों के निचले क्षेत्रों के लिए बनाई जा रही है।
विज्ञापन

...
योजना का कार्य नाबार्ड के अंतर्गत हो रहा है। मुख्य पाइप और मशीनरी को बदलने का कार्य पूरा हो चुका है। जिन क्षेत्रों में काम अभी अधूरा है, इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
-अमित कुमार, अधिशासी अभियंता, जलशक्ति विभाग
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें