फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: महिलाओं ने सीखी हथकरघा की तकनीक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। वन मंडल कुल्लू, क्षेत्रीय तकनीकी इकाई एवं वन परिक्षेत्र कुल्लू की ओर से जायका वानिकी परियोजना के अंतर्गत ग्राम वन विकास समितियों की महिलाओं को हथकरघा का प्रशिक्षण दिया गया है। वीरवार को इन महिलाओं को हथकरघा की बारीकियां सिखाने के उद्देश्य से तकनीकी भ्रमण करवाया गया। जायका वानिकी परियोजना के विषयवस्तु विशेषज्ञ अरविंद कुमार ने कहा कि वन विकास समिति बाराहार, लोट-पधर, रायल-घुंघरा, पीज और बस्तोरी की समितियों के तहत आने वाले स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की आजीविका बढ़ाने के लिए प्रशिक्षण दिया गया है। महिलाओं को हथकरघा उत्पादों में गुणवत्ता लाने के संदर्भ में भुट्टिको केंद्र का भ्रमण करवाया।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न वन समितियों के अंतर्गत आने वाले स्वयं सहायता समूहों में जमदग्नि ऋषि, कैलोवीर, नारायण, काली नारायण, कामना, बाराहार, वैष्णू, जगजननी, मातारानी पीज तथा नारी-शक्ति बस्तोरी की महिलाओं ने भुट्टिको के उत्पादन केंद्र का भ्रमण किया। इस दौरान उत्पादों की बारीकियों और गुणवत्ता के बारे में जाना। इस दौरान समन्वयक शशि भूषण, प्रेमला ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें