माैहल में सद्भावना दिवस पर मिलजुल कर रहने की शपथ लेते विद्यार्थी।
कुल्लू। जिले के मौहल में विद्यार्थियों को सद्भावना और मिलजुल कर रहने की शपथ दिलाई गई। खेल विभाग ने सद्भावना दिवस के तहत मौहल में कार्यक्रम आयोजित किया।
इसमें युवा स्वयंसेवी साहिल कुमार ने विद्यार्थियों को सद्भावना के उद्देश्यों से अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए हम सभी का कर्तव्य है कि सद्भावना पूर्वक व्यवहार करें। आपसी मतभेदों को शांतिपूर्ण ढंग से एक-दूसरे के समक्ष रख उनका उपाय ढूंढने का प्रयास करें, ताकि किसी तरह का द्वेष न रहे और अशांति का माहौल न बने। कहा कि कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों और विद्यार्थियों ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए शपथ ली। संवाद