फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में अवैध शराब को लेकर अभियान छेड़ेंगी महिलाएं

विज्ञापन
ग्राम पंचायत करशैईगाड़ में महिला ग्राम सभा में भाग लेतीं महिलाएं। महिलाओं ने नशा पाबंदी को लेकर ? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। जिला कुल्लू नशे को लेकर लगातार बदनाम होता जा रहा है। चरस, चिट्टा और शराब की अवैध तरीके से तस्करी हो रही है। इसकी चपेट में युवा पीढ़ी आ रही है। ऐसे में अब जिला कुल्लू की महिला शक्ति भी नशे को लेकर सतर्क हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को करशैईगाड़ पंचायत में नशे की पाबंदी को लेकर महिलाओं ने ग्राम सभा का आयोजन किया। पंचायत प्रधान शारदा राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत के वार्ड सदस्यों व महिलाओं ने भाग लिया। पंचायत को नशा मुक्त करने पर फोकस किया गया। पंचायत में खासकर अवैध शराब की पाबंदी को लेकर अभियान छेड़ा जाएगा, इसके लिए हर वार्ड में पंचायत सदस्य की अगवाई में निगरानी टीम का गठन किया जाएगा। पंचायत प्रधान ने कहा कि पंचायत में अवैध शराब के धंधे के अलावा जुआ खेलने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंचायत में नशे को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए पुलिस प्रशासन की भी मदद ली जाएगी। वहीं पंचायत में खुले में शौच और स्वच्छता को भी प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। पंचायत में निकलने वाले कूड़े-कचरे का गड्ढे खोदकर निष्पादन किया जाएगा। इस मौके पर पंचायत प्रधान शारदा राणा, उपप्रधान यशपाल, वार्ड सदस्य रखा देवी, कलू देवी, शकुंतला देवी, लभा, गीता देवी, रीता देवी, पिंकी देवी, यमना, डोलमा, राम लीला, तामेश्वरी, जमित्रा देवी, विद्या देवी, संगीता, सरिता, इंद्रा देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें