फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंटर कार्निवाल में लाहौली व्यंजनों का स्वाद चखेंगे सैलानी

विज्ञापन
लाहौल व्यजंन।--संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति) । पर्यटन नगरी मनाली में 2 से 6 जनवरी तक आयोजित होने वाले विंटर कार्निवाल में देश-विदेश के सैलानी लाहौली व्यंजनों का स्वाद चख सकेंगे। इसके लिए लाजवाब लाहौल के बैनर तले बुधवार को मनाली स्थित लाहौल-स्पीति भवन में पारंपरिक व्यंजनों और हस्तशिल्प उत्पादों को लेकर स्थापित आउटलेट का शुभारंभ उपायुक्त नीरज कुमार ने किया।
विज्ञापन

लाहौल घाटी के स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए इन उत्पादों को पर्यटक लाहौल-स्पीति भवन के प्रांगण में स्थापित इस आउटलेट से खरीद सकते हैं। इसके अलावा लाहौल घाटी के पारंपरिक व्यंजनों के स्वाद और सुगंध का आनंद भी उठा सकेंगे। उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि
जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की पहल लाजवाब लाहौल के तहत ही इस आउटलेट की शुरुआत मनाली में की गई है ताकि लाहौल घाटी के स्वयं सहायता समूह इस आउटलेट के माध्यम से देश-विदेश के उपभोक्ताओं तक इन आकर्षक उत्पादों को पहुंचा सकें। उन्होंने बताया विंटर कार्निवाल आयोजन समिति से भी इन स्वयं सहायता समूहों को विंटर कार्निवाल के दौरान स्टॉल मुहैया करवाने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन

..........
मंत्री मारकंडा ने भी दिए थे निर्देश
उपायुक्त ने बताया कि जनजातीय विकास मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा ने भी इसको लेकर विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए थे ताकि लाहौल घाटी के विभिन्न स्वयं सहायता समूहों को इस तरह के मंचों के माध्यम से न केवल इन उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिले बल्कि वे इससे आमदनी भी अर्जित कर सकें। कार्यक्रम में मौजूद नगर परिषद मनाली के अध्यक्ष चमन कपूर ने कहा कि लाहौल घाटी के इन स्वयं सहायता समूह को विंटर कार्निवाल में स्टॉल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
.......
विभिन्न जगहों पर सजेंगे फूड फेस्टिवल, महिलाएं होंगी पुरस्कृत
उपायुक्त ने कहा कि लाजवाब लाहौल के तहत आने वाले समय में फूड फेस्टिवल विभिन्न जगहों पर आयोजित किए जाएंगे। जिस समूह द्वारा सर्वाधिक बिक्री अर्जित की जाएगी उसे जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति भवन में घाटी के हस्तशिल्प उत्पादों और व्यंजनों के लिए एक स्थायी आउटलेट तैयार करने की दिशा में भी विचार किया जाएगा ताकि पूरा सीजन घाटी के बेहतरीन उत्पाद पर्यटकों की पहुंच में रहें। इस मौके पर चमन कपूर और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन कुल्लू व लाहौल-स्पीति के परियोजना निदेशक एवं जिला मिशन प्रबंधक नियोन धैर्य शर्मा भी मौजूद रहे।

लाहौल व्यजंन।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें