फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों ने निहारीं लाहौल की वादियां

विज्ञापन
मनाली के सोलंगनाला की वादियों में घुड़सवारी का लुत्फ उठाते सैलानी।---संवाद। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। अटल टनल रोहतांग के साउथ और नार्थ पोर्टल में जमी बर्फ के कारण अभी फिसलन का खतरा कम नहीं हुआ है। बुधवार को भी मौसम साफ होने की स्थिति में प्रशासन ने सैलानियों को सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा और लाहौल के लिए अटल टनल होकर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही जाने की अनुमति दी गई।
विज्ञापन

इसमें फोर बाई फोर टैक्सियों को जाने दिया गया। जिसके चलते बुधवार को कई सैलानियों ने अटल टनल रोहतांग के साथ लाहौल की बर्फीली वादियां को नजदीक से निहारने का मौका मिला। आम वाहनों को चौथे दिन भी टनल की ओर जाने नहीं दिया गया। अटल टनल के दक्षिण छोर धुंधी के आसपास कई जगहों पर ब्लैक आइसिंग के चलते वाहन चालकों को दिन के समय ही यात्रा करने को कहा है। वहीं कई सैलानी टनल नहीं जा सके और उन्हें सोलंगनाला, फातरू, हामटा व कोठी का सैर सपाटा किया। वहीं, बंजार घाटी पहुंचे पर्यटकों ने सोझा और जलोड़ी दर्रा की सैर की। उधर,डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने बताया कि बुधवार को सुबह दस बजे के बाद सैलानियों को लेकर केवल फोर बाई फोर वाहनों को ही सोलंगनाला से आगे अटल टनल होकर लाहौल की वादियों को निहारने के लिए भेजे गया। उन्होंने बताया कि क्रिसमस के बाद न्यू ईयर के लिए भी मनाली में पर्यटकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो रही है। ट्रैफिक को नियंत्रण करने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि मनाली में नए साल में ट्रैफिक से निपटने के लिए 60 अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें