फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीतने पर खूब हुई अतिशबाजी, बजे ढोल और नगाड़े

Sun, 10 Jan 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद चुनाव नतीजे आने के बाद जीते हुए प्रत्याशियों ने सड़कों पर जुलूस निकालकर खूब जश्र मनाया। समर्थकों ने अपने  प्रत्याशियों के पक्ष में खूब जिंदाबाद के नारे लगाए। वहीं जीतने पर अतिशबाजी की गई। ढोल नगाड़ों और शहनाई के स्वरों पर लोग थिरके। नगर परिषद कुल्लू के 11 वार्डों सहित मनाली,बंजार और भुंतर के चुनाव नतीजे 4.30 बजे के बाद आना शुरू हो गए। जैसे-जैसे चुनाव नतीजे आते रहे प्रत्याशियों के घरों में जश्न का माहौल बनता गया। शाम करीब छह बजे सभी नतीजे आने के बाद भाजपा कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी जीत का जश्र मनाने के लिए सड़कों पर उतरे। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक भी उतरे।
विज्ञापन


वहीं चुनावों में जीत हासिल करने वाले प्रत्याशियों घर में बधाई देने वालों का तांता भी देर रात लगा रहा। लोग फूलमालाओं के साथ अपने जीत हुए प्रत्याशी को बधाई देने पहुंचे। वहीं मतदाताओं को खुश करने के लिए प्रत्याशी के घरों में पार्टियों का आयोजन किया गया। वहीं पार्टी में नाच गाना भी चलता रहा।

वार्ड नंबर छह से जीतने वाली प्रत्याशी विमला मंहत ने कहा कि जनता ने उन्हें अपने वार्ड से विजयी बनाकर पार्षद चुना है। उन्होंने कहा कि शहर की समस्याओं को हल किया जाएगा। इधर,देर रात तक प्रत्याशियों के घरों में बधाईयों और धाम का तांता लगा रहा। लोगों के लिए विशेष रूप से नॉन बैज और बैज धाम का आयोजन पहले से ही किया गया था। वहीं हारे हुए कुछ लोगों ने भी अपने समर्थकों को धाम दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें