फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्क्रिय सहकारी सभाओं पर कसेंगे शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू में सहकारिता विभाग ने निष्क्रिय चल रहीं सहकारी सभाओं पर शिकंजा कसने की तैयारी कर दी है। विभाग जल्द करीब 200 सहकारी सभाओं को नोटिस जारी करेगा। काम न करने वाली सभी सहकारी सभाओं का पंजीकरण रद्द कर दिया जाएगा। बाकायदा इसके लिए विभाग ने सभाओं के पदाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। इसके बावजूद सैकड़ों सभाएं काम नहीं कर रही हैं।
अब विभाग ने इन काम न करने वाली सभाओं का पंजीकरण रद्द करने की योजना बनाई है। जिले के पांचों खंडों के प्रभारियों से निष्क्रिय सभाओं की सूची मांगी गई है। प्रभारियों से प्राप्त सूचियों के आधार पर विभाग इन सभाओं को नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला के खंड विकास कुल्लू, बंजार, नग्गर, आनी और निरमंड में 25 से 30 फीसदी पंजीकृत सहकारी सभाएं काम नहीं कर रहीं हैं। इसके कारण सहकारिता विभाग पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। इस बोझ को कम करने के लिए अब विभाग इन सभाओं का विघटन करेगा। विभागीय निरीक्षकों की रिपोर्ट व कार्यालय रिकॉर्ड के मुताबिक जिले में विभिन्न प्रकार की सहकारी सभाएं नाममात्र कार्य कर रही हैं। ऐसी सभाओं का कोई औचित्य नहीं है। उधर, इस संबंध में विभाग के सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं कुल्लू एवं समाहर्ता धर्मचंद वर्मा ने कहा कि काम न करने वाली सभाओं को जल्द नोटिस जारी किए जाएंगे। कहा कि ऐसी सभाएं स्वयं विघटन में डालने का प्रस्ताव प्रेषित करें। ऐसा न करने पर विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

कुल्लू में 633 सभाएं विभाग के पास पंजीकृत
जिला कुल्लू में सहकारिता विभाग के पास 633 सहकारी सभाएं पंजीकृत हैं। इनमें करीब 200 सभाएं काम नहीं कर रही हैं। नियमानुसार पंजीकृत संस्थाओं को पंजीकरण के डेढ़ वर्ष के भीतर अपने कार्य पूरे करने होते हैं। लेकिन लगभग 30 फीसदी सभाएं अपने कार्य को लेकर गंभीर नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें