फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में पानी की चोरी नहीं कर सकेंगे, नियमित होगी चेकिंग

विज्ञापन
जिला में सूखे से निपटने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत स? - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में एक माह से चल रहे सूखे के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की चोरी करने पर अब कार्रवाई की जाएगी। जलशक्ति विभाग नियमित चेकिंग कर ऐसे लोगों पर नजर रखेगा, जो पानी की चोरी करते हैं। विभाग सभी लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी देने के लिए प्रयासरत है।
पेयजल की अत्यधिक समस्या वाले क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। जिले में इस स्थिति सेे निपटने की तैयारियों को लेकर बुधवार को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक की अध्यक्षता में उनके चैंबर में बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया है। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में सूखे जैसी स्थिति से निपटने के लिए अपने-अपने विभाग से संबंधित सभी प्रकार की तैयारियों को पहले से पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने पशु पालन विभाग को पर्याप्त मात्रा में चारे का भंडारण करने को कहा, जिससे जिले के गोसदनों में चारे की कमी न हो। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक खाद्य सामग्री का भंडारण सुनिश्चित करने को कहा गया, जबकि कृषि-बागवानी विभाग को भी आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों का भंडारण करने के निर्देश दिए। खाद्य सुरक्षा से संबंधित फल, सब्जियों व अन्य खाद्य सुरक्षा की वस्तुओं की निरंतर चेकिंग करने को कहा गया।
विज्ञापन

........
जंगलों में आग लगने पर तुरंत 100 नंबर पर दें सूचना
वनों में आग लगने की लोग तुरंत 100 नंबर पर सूचना दें। एडीएम ने अग्निशमन विभाग को सभी अग्निशमन यंत्रों को क्रियाशील रखने, अग्नि संभावित वन क्षेत्रों में पर्याप्त स्टाफ तैनात करने के निर्देश दिए। अग्नि संभावित ऐसे क्षेत्रों में पहुंचने के लिए व आग से सुरक्षा हेतु निकलने के लिए पहले से सड़क, रास्ते चिन्हित करने को कहा।
विज्ञापन

......
पीसीआर वैन फर्स्ट ऐड बॉक्स के साथ रहेगी तैयार
उन्होंने पुलिस विभाग को कानून व्यवस्था बनाए रखने, पुलिस कर्मचारियों व पीसीआर वैन के स्टाफ को फर्स्ट ऐड बॉक्स के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा वन हमारी प्राकृृतिक संपदा है। इसका संरक्षण व संबर्द्धन सभी की जिम्मेदारी है। संदिग्ध व्यक्ति की तुरंत पुलिस व अग्निशमन विभाग को सूचना दें। इस अवसर पर जल शक्ति विभाग, खाद्य नागरिक आपूर्ति, वन, पशु पालन पुलिस, गृृह सुरक्षा, अग्निशमन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कृषि-बागवानी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें