फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भूस्खलन से बागीशियाड़ी गांव में घरों में घुसा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतों में भी पानी और मलबा घुसा, फसलों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की ग्राम पंचायत गाड़ापारली में बीते वीरवार की रात तेज बारिश हुई है। बारिश के कारण पंचायत के गांव बागीशियाड़ी में भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन होने के कारण ग्रामीणों के घरों में पानी और मलबा घुस गया। खेतों में पानी और मलबा भरने से फसलों को नुकसान हुआ है। इससे सेब के 200 पेड़ भी धंस गए हैं। बारिश के कारण बागीशियाड़ी के ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों को पहले घर छोड़ सुरक्षित स्थान पर पनाह लेनी पड़ी। मौसम साफ होने के बाद घरों में घुसे पानी को ग्रामीणों ने बाल्टी के जरिये निकाला। भूस्खलन के कारण किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन ग्रामीणों की राजमा, मटर और सेब की फसल तबाह हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूस्खलन से ग्रामीण ठाकुर दत्त, प्रताप, दिले राम, संगत राम, तुले राम, जवाहर लाल, तेजू, टेक राम के घर, खेत और बगीचे में मलबा और पानी घुसा है। वार्ड सदस्य किरणा देवी ने कहा कि बारिश बागीशियाड़ी के ग्रामीणों के लिए कहर बन बरसी है।इस संबंध में उपमंडलाधिकारी बंजार पंकज शर्मा ने कहा कि संबंधित क्षेत्र के तहसीलदार से मौके की रिपोर्ट मांगी गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें