फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: वॉलीबाल में तिंदी, जाहलमा, त्रिलोकनाथ ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
उदयपुर में अंडर-19 छात्रा वर्ग की जिलास्तरीय खेलकूद में 14 स्कूलों के खिलाड़ी ले रहे भाग
विज्ञापन


मार्च पास्ट में शकोली की छात्राओं ने जीता पहला पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल उदयपुर में शुक्रवार को जिलास्तरीय अंडर-19 छात्रा वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता में 14 स्कूलों की 154 छात्राएं हिस्सा ले रही हैं।
जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित छात्रा वर्ग की 52वीं खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परिषद लाहौल-स्पीति उपाध्यक्ष राजेश काउपा ने किया। उन्होंने छात्रा खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। कहा कि स्पीति के बच्चों ने राष्ट्रीय स्तर पर भी आइस हाॅकी में अपनी पहचान बनाई है। लाहौल-स्पीति जिले में शीतकालीन खेलों की अपार संभावनाएं हैं। शुभारंभ पर विभिन्न स्कूलों से आईं छात्राओं ने मार्चपास्ट किया। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल शकोली की छात्राओं ने पहला स्थान हासिल किया जबकि तिंदी स्कूल की छात्राएं दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

कबड्डी में पहला मुकाबला मड्ग्रां और लोट स्कूल के बीच खेला गया। इसमें मड्ग्रां स्कूल की छात्राओं ने जीत हासिल कर दूसरे दौर में प्रवेश किया। वाॅलीबाल में पहला मुकाबला तिंदी और तिंगरेट के बीच खेला गया। इसमें तिंदी स्कूल ने जीत हासिल की। जाहलमा स्कूल की छात्राओं ने केलांग को और त्रिलोकनाथ स्कूल ने मड्ग्रां स्कूल को हराया।
विज्ञापन

जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि 12 अगस्त को खेलकूद प्रतियोगिता का समापन होगा। प्रतियोगिता में कबड्डी, वाॅलीबाल, सिंगल एवं डबल्स बैडमिंटन, टेबल टेनिस, योग, चेस, खो-खो के अलावा एथलेटिक्स के मुकाबले भी होंगे। छात्रा वर्ग के बीच सांस्कृतिक प्रतियोगिता के मुकाबले भी होंगे। इस दौरान शिक्षा उपनिदेशक लाहौल सतीश कौड़ा भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें