फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: स्वयंसेवियों ने जाना स्काउटिंग का सिद्धांत

विज्ञापन
कुल्लू के काईस स्कूल में भारत स्काउट्स और गाइड्स के तृतीय सोपान प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते स्
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय काईस में आयोजित सोपान में स्वयंसेवियों को स्काउटिंग के सिद्धांत से अवगत करवाया। साथ ही उन्हें विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मुख्य वक्ताओं ने समाज सेवा कार्यों में तत्पर रहने का संदेश दिया। सोपान के तीसरे दिन रविवार को जिले के 36 विद्यालयों से आए 290 स्काउट एवं गाइड को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

विशेष रूप से आयोजित शैक्षणिक सत्रों में राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) मनोहर लाल ठाकुर, राज्य संगठन आयुक्त (स्काउट) पंकज गुप्ता ने स्काउट एंड गाइड को प्रेरित किया तथा महत्वपूर्ण शिक्षाएं प्रदान कीं। अकादमी ऑफ सेल्फ डिफेंस कुल्लू के सेंसई हरीश शर्मा तथा सहयोगी चेतन सिंह ने स्वयंसेवियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। इस दौरान कार्यक्रम में जिला संगठन आयुक्त (गाइड) रीना परमार, जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) नारायण देव, शांति देवी, विजय ठाकुर, अंशुमाला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें