फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अपर सैंज में नाले का पानी पीने को मजबूर गांववासी

विज्ञापन
विज्ञापन
एक माह से विभागीय पेयजल योजना में नहीं आ रही सप्लाई, बढ़ी परेशानी
विज्ञापन

नाले का पानी पीने से बीमारी फैलने की भी आशंका
......................
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। जिले की सैंज घाटी में हर घर नल, हर घर जल के दावे हवा हवाई होते जा रहे है। सैंज बाजार के साथ लगते अपर सैंज गांव में करीब 10 परिवार पेयजल की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। ग्रामीण एक महीने से नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। अब परेशान ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी की है।
ग्रामीण हरदेव सिंह, युगल नेगी, कृष्ण राणा, राजेंद्र कुमार, मोहर सिंह और संजीव कुमार ने कहा कि सरकारी नलों में पानी नहीं है। लोग नाले का पानी पीने को मजबूर हैं। कहा कि जिस स्रोत से पानी को लाया गया है वहां पर जल पर्याप्त मात्रा में है, लेकिन जल शक्ति विभाग के नल सूखे पड़े हैं। ऐसे में लोग पिछले एक माह से नाले का गंदा पानी पी रहे हैं। विभाग कोई सुध नहीं ले रहा है। लोगों को नाले का पानी पीने से बीमारी फैलने का डर भी सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश ठाकुर ने बताया कि व्यवस्था परिवर्तन करने वाली सरकार के अधिकारी नींद में हैं। गांव की भोली भाली जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है। अपर सैंज गांव में पिछले एक महीने से पीने का पानी नहीं है और लोग नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। समस्या को विभाग के पास एक माह से उठाया जा रहा है मगर कोई भी नहीं सुन रहा है। जलशक्ति विभाग लारजी के अधिशासी अभियंता रविंद्र शर्मा ने कहा कि फील्ड स्टाफ से जानकारी ली जा रही है। विभाग पानी की समस्या को जल्द दूर करेगा।
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें