फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: 23 जनवरी को धूमधाम से मनाई जाएगी वसंत पंचमी

Sun, 18 Jan 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर मुरलीधर एवं चतुर्भुज मंदिर में लगाया जाएगा खिचड़ी भोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
नग्गर (कुल्लू)। ठाकुर मुरलीधर एवं चतुर्भुज मंदिर कमेटी की बैठक रविवार को चतुर्भुज मंदिर परिसर नग्गर में हुई। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बसंत पंचमी का पर्व 23 जनवरी को पूरे विधि-विधान एवं धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष एवं कारदार विधि चंद नेगी ने बताया कि भविष्य में मुरलीधर एवं चतुर्भुज मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के आयोजन जैसे शादी-विवाह, पूजा, भंडारा, सत्संग, कथा एवं जन्मदिन आदि मंदिर कमेटी की पूर्व अनुमति एवं सहमति से ही आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में दोनों मंदिर परिसरों में सूचना पट लगाए जाएंगे। ठाकुर मुरलीधर मंदिर की समुचित सुरक्षा एवं देखरेख के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कमेटी के उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा ने कहा कि मंदिरों में लगाए गए दान पात्रों को स्थायी रूप से यथास्थान स्थापित किया जाएगा। इस दौरान कारदार और अध्यक्ष विधि चंद नेगी, उपाध्यक्ष संत कुमार शर्मा, महासचिव बलवीर सिंह, कोषाध्यक्ष मोहर सिंह ठाकुर, सदस्य नरेंद्र बाली, फतेह चंद, पुष्पेंद्र ठाकुर, नवीन कायस्था, चरणीत अवस्थी, झाबे राम, मनोज कायस्था, जयचंद, ओम दत्त, नरेंद्र प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें