फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : कुल्लू में लक्ष्य से अधिक किशोरों की लगाई वैक्सीनेशन

Sun, 27 Mar 2022 09:24 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना महामारी से लड़ाई में कारागार साबित होने वाले वैक्सीनेशन अभियान को लेकर कुल्लू जिला कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। किशोरों को कोरोना से बचाने के लिए स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग ने मिलकर कार्य किया है, इसके चलते सरकारी व निजी स्कूलों के शत-प्रतिशत किशोरों का टीकाकरण किया गया है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने तय लक्ष्य को निर्धारित समय से पूर्व भी प्राप्त किया है। अभियान को सफल बनाने में किशोरों के अलावा अभिभावकों ने भी उत्साह दिखाया है, जिसके चलते लक्ष्य से अधिक किशोरों को वैक्सीनेशन हो पाई है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग नेे 23 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। एक माह के भीतर ही 28 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाई है। गौरतलब है कि जिला कुल्लू भौगोलिक स्थिति को देखते हुए एक माह में अभियान को पूरा करना असंभव था, लेकिन शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की कार्य कुशलता से यह संभव हो पाया है। शिक्षा विभाग ने स्कूलों के हिसाब से किशोरों की सूची तैयार की। इसके उपरांत स्वास्थ्य विभाग ने सूची के आधार पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों में वैक्सीनेशन केंद्र स्थापित कर किशोरों को वैक्सीन उपलब्ध करवाई। दोनों ही विभागों ने योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया और लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया है। उधर, इस संबंध में वैक्सीनेशन प्रभारी डॉ. दोरजे अंगरूप ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग जिले में 28 हजार किशोरों को वैक्सीन लगा चुका है।

पर्यटकों के साथ आए किशोरों को भी लगाई वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग ने 23 हजार किशोरों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। विभाग ने इसकी अपेक्षा पांच हजार अधिक किशोरों को वैक्सीन लगाई। पर्यटकों के साथ आए किशोरों को भी विभाग ने जिले में वैक्सीन उपलब्ध करवाई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि अब किशोरों को स्कूलों के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों में भी वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने बढ़ाया हौसला
15 से 18 साल के किशोरों के वैक्सीनेशन अभियान में भारी बारिश और बर्फबारी बाधा बनी है। भारी बर्फबारी में स्वास्थ्य कर्मियों ने वैक्सीनेशन केंद्रों तक पहुंचकर किशोरों को वैक्सीन लगाई है। ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बर्फबारी में वैक्सीनेशन केंद्र जा रही स्वास्थ्य कर्मियों की वीडियो फेसबुक पर शेयर कर हौसला बढ़ाया है। मंत्री ने पोस्ट में लिखा था कि स्वास्थ्य विभाग जहां लोगों की जान बचा रहा है, वहीं कोरोना से बचाव अभियान को भी तेजी से पूरा कर रहा है। नदी, रेगिस्तान हो या बर्फ का तुफान...हमारी हेल्थ आर्मी लक्ष्य साधने के लिए सदैव तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें