फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: केंद्रीय मंत्री ने कुल्लू को दी 321 करोड़ की सौगात

Tue, 05 Mar 2024 11:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू जिले को 321 करोड़ रुपये की सौगात दी है। मंगलवार को हमीरपुर से केंद्रीय मंत्री ने वर्चुअल माध्यम से बिजली महादेव रोपवे का भूमि पूजन किया। उन्होंने कुल्लू को 283 करोड़ रूपये के बिजली महादेव रोपवे और 38 कराेड़ की भुंतर से मणिकर्ण सड़क का भी शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यह सड़क आपदा के दौरान बुरी तरह से तहस नहस हो गई थी और इसके लिए सीआरआईएफ के तहत 38 करोड़ की राशि मंजूर की है। रोपवे निर्माण स्थल मौहल में मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि रोपवे का निर्माण एनएचएआई की ओर से किया जाएगा। डेढ़ वर्ष के अंदर कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।
इससे कुल्लू घाटी में पर्यटन गतिविधियों को और बढ़ावा मिलेगा। 283 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली रोपवे की लंबाई 2.4 किलोमीटर होगी। रोपवे के बन जाने से कुल्लू से बिजली महादेव का सफर जो कि ढाई घंटे में तय होता था, अब केवल सात मिनट में पूरा हो सकेगा। रोपवे से एक दिन में 36,000 सैलानी सफर कर सकेंगे।
विज्ञापन

कहा कि इस महत्वाकांक्षी योजना से जिले में पर्यटन के विकास में नए पंख लगेंगे। इस दौरान एपीएमसी के अध्यक्ष मियां राम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेस राम आजाद, एनएचएआई के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल सेन, जिप अध्यक्ष पंकज परमार, नगर परिषद अध्यक्ष गोपाल कृष्ण महंत, एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला सहित कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें