फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: जेएनवी छात्रावास का वर्चुअल आज लोकार्पण करेंगे केंद्रीय शिक्षा मंत्री

Mon, 28 Jul 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान 29 जुलाई को देश में सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय लरी स्पीति के छात्रावास भवन का वर्चुअल रूप से लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से छात्राओं और छात्रों के लिए नवनिर्मित छात्रावास भवनों का सुबह 9 बजे केंद्रीय शिक्षा मंत्री लोकार्पण करेंगे।
कार्यकारी एडीसी एवं एसडीएम काजा शिखा ने बताया कि दोनों छात्रावास इसी साल बन कर तैयार हुए हैं। इनमें 40-40 विद्यार्थियों के रहने की क्षमता होगी। कहा कि दो साल से स्कूल दसवीं से जमा दो तक कक्षाओं के लिए अपग्रेड हुआ है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री दिल्ली से ही एक हजार किलोमीटर दूर समदो बाॅर्डर के समीप स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र एवं छात्रावास भवन का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान केंद्रीय राज्य शिक्षा मंत्री डॉ. सुकांता मजूमदार, जयंत चौधरी, उपायुक्त किरण भड़ाना इस दौरान वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। कार्यकारी एडीसी एवं एसडीएम शिखा और पूर्व मंत्री फूचोग राय लरी स्थित जेएनवी में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर स्कूल प्रबंधन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें