फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केलांग अस्पताल में जल्द होंगे अल्ट्रासाउंड

विज्ञापन
केलांग अस्पताल जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा शुरू होने वाली है। -संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

केलांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में पहली बार अल्ट्रासाउंड होंगे। सरकार ने केलांग अस्पताल के लिए रेडियोलॉजिस्ट के अलावा शिशु रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञों के आदेश जारी किए हैं।
लाहौल घाटी के लोगों को अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए 150 किमी दूर कुल्लू नहीं आना पड़ेगा। क्षेत्रीय अस्पताल केलांग में मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलेगी। हालांकि आदेश के बाद फिलहाल अभी किसी चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं दी है, जिन तीन विशेषज्ञ डॉक्टरों के आदेश हुए हैं, वे सभी मूल रूप से लाहौल-स्पीति जिला के ही रहने वाले हैं। उल्लेखनीय है कि केलांग अस्पताल में एक निजी कंपनी की ओर से लगभग एक करोड़ कीमत की दान की गई अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस तरह की अल्ट्रासाउंड मशीन आईजीएमसी और मेडिकल कॉलेजों को छोड़ कर हिमाचल के किसी भी सरकारी अस्पताल के पास नहीं है। रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने से पिछले एक साल से यह मशीन धूल फांक रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमएल बंधू ने कहा कि सरकार ने केलांग अस्पताल के लिए हड्डी रोग, शिशु रोग विशेषज्ञ के साथ एक रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

नए चिकित्सकों की ज्वाइनिग से केलांग अस्पताल में मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलेगी। उधर, जिप सदस्य कुंगा बौद्ध ने कहा कि वह पिछले कई दिनों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती को लेकर आवाज उठाते आ रहे हैं। कुंगा ने तीन नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती के आदेश जारी करने पर सरकार का आभार जताया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें