फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बशकोला में दो मंजिला मकान जला

विज्ञापन
पतलीकूहल के बशकोला में लगी आग से धू-धूकर जलता मकान। - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू/पतलीकूहल। दिवाली की रात को जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के बशकोला गांव में दो मंजिला मकान जल गया है। मकान में आग लगने से गांव में अफरातफरी का माहौल रहा। इससे करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना के बाद दमकल विभाग पतलीकूहल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। लेकिन अग्निशमन के कर्मियों को आग बुझाने के लिए दो किलोमीटर तक पैदल सफर करना पड़ा है।
विज्ञापन

सड़क के अभाव से विभाग का वाहन मौके तक नहीं पहुंच पाया। इसके बाद भी अंधेरे में आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक मकान अंदर से जलकर राख हो गया था। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। अग्निशमन अधिकारी पतलीकूहल छापे राम ने बताया कि रोशन लाल निवासी बशकोला के घर में आग लगने से दो लाख का नुकसान हुआ है। दो मंजिल मकान की निचली मंजिल में पशु रखे गए थे, जिन्हें सुरक्षित निकाला गया। आग से लकड़ी, घास व अन्य सामान जल गया है। साथ लगती एक गोशाला को भी खाली करवाया गया, जिसको आग लगने का खतरा बना हुआ था। उन्होंने ग्रामीणों से आग्रह किया कि इन दिनों आग की घटनाएं अधिक होती हैं, ऐसे में सभी लोग सतर्क रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें