फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल के दाम कम होने से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम होने से दामों में गिरावट आई है। जिला कुल्लू में अब पेट्रोल 95.43 और डीजल 80.48 रुपये प्रति लीटर मिलेगा। हालांकि इससे पूर्व पेट्रोल 107.43 और डीजल 97.48 रुपये लीटर मिल रहा था। लेकिन अब पेट्रोल-डीजल सस्ता होने के कारण आम जनता को कुछ हद तक राहत मिलेगी।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के फैसले के बाद प्रदेश सरकार ने वैट हटाकर जनता को राहत प्रदान करने का प्रयास किया है। दिवाली से पेट्रोल और डीजल के नए दाम लागू हुए हैं। हालांकि जिला कुल्लू में पेट्रोल का शतक हो चुका था। डीजल भी शतक से महज 2.52 रुपये दूर था। लगातार बढ़ते दामों से वाहन चालकों के अलावा किसान व बागवान भी परेशान थे। दामों में थोड़ी राहत दिए जाने से वैट और कम होने की उम्मीद जगी है। शहरवासी मनोज कुमार, अखिल, रमन, सुभाष, संजय, अमन, विशाल ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से बजट बिगड़ा हुआ है। एकाएक हो रही बढ़ोतरी से हर वर्ग की दिक्कत बढ़ी है। उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर और वैट कम करने की मांग की है।
एक्साइज ड्यूटी कम होने का मिलेगा फायदा
रजत डोगरा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के शतक से जनता की परेशानियों में इजाफा हुआ है। लेकिन अब एक्साइज ड्यूटी कम होने से दामों में गिरावट आई है। इसका निश्चित तौर पर आम जनता को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

वाहन चालकों, किसानों-बागवानों को राहत
राहुल नेगी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट आने से जनता को राहत मिलेगी। वाहन चालकों समेत किसानों-बागवानों को भी इसका फायदा मिलेगा। सरकार को अभी और दाम करने चाहिए। दाम और कम होने से राहत मिलेगी।
मालवाहक वाहनों के किराये में आएगी कमी
राजीव ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने से आम जनता को काफी हद तक राहत मिलेगी। मालवाहक वाहनों के किराये में कमी आएगी। इसके कारण खाद्य और आवश्यक सामग्री की कीमतों में भी कमी आएगी।
अभी और वैट हटाने की जरूरत
मनोज कुमार ने कहा कि जिला में अभी पेट्रोल के दाम सौ के करीब है। डीजल के दाम भी आग लगा रहे हैं। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम की गई है। इससे कुछ हद तक जनता को राहत मिली है। लेकिन अभी वैट ओर कम करने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें