कुल्लू। उपमंडल बंजार एवं मनाली के सभी शिक्षण संस्थान 15 और 16 सितंबर को बंद रहेंगे। एसडीएम की अनुशंसा के आधार पर उपायुक्त ने दोनों उपमंडल में इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
गौर रहे कि बंजार में भूस्खलन से कई सड़कें बंद पड़ी हैं, ऐसे में विद्यार्थियों का स्कूल पहुंचना आसान नहीं है। उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संवाद