फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आनी वाया शुश बस न चलने से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर संस्करण के लिए जरूरी
विज्ञापन

.................
बाह्य सराज के लोगों को कुल्लू आने के लिए आठ किमी पैदल सफर पड़ रहा करना
ग्रामीणों ने उठाई मांग, जल्द दुरुस्त की जाए सड़क
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कुल्लू से बाह्य सराज के आनी के लिए वाया शुश-शवाड़ रूट डेढ़ महीने से बंद पड़ा है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में बरसात के कारण सड़क भूस्खलन के कारण बंद है। इससे लोगों को कुल्लू आने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग की लेटलतीफी के कारण लोगों को बस की सुविधा नहीं मिल रही है। लोगों को कुल्लू, बंजार, सैंज, भुंतर और मनाली आने के लिए आठ से दस किलोमीटर का पैदल सफर करना पड़ रहा है।
अगर किसी मरीज को कुल्लू उपचार के लिए लाना हो तो टैक्सी करनी पड़ रही है। ग्रामीणों लाल चंद ठाकुर, सतपाल ठाकुर, तेज राम, जगदीश ठाकुर और लीला प्रसाद ने कहा कि बरसात के कारण बतोट से लेकर कोठी तक सड़क अवरुद्ध है। इस कारण बस सेवा बंद है। कहा कि कुल्लू-आनी वाया शुश-शवाड़ बस से रघुपुर, जांजा और साथ लगते मंडी जिले के छतरी क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलती है। इस बस रूट के शुरू होने से लोगों को सुविधा रहती है।
विज्ञापन

डेढ़ माह से बस नहीं चलने से लोगों को कुल्लू आने के लिए दूसरी बसों को पकड़ने आनी और खनाग पहुंचना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार और लोक निर्माण विभाग से खराब सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है। एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि शुश के बतोट से लेकर कोठी तक सड़क खराब हालत में है।
विज्ञापन

...
बस से इन पंचायतों के लोगों को मिलती है सुविधा
कुल्लू-आनी वाया शुश बस सेवा चलने से रघुपुर और जांजा क्षेत्र की फनौटी, लगौटी, टकरासी, करशैईगाड़, मुहान, कराड़, बिशलाधार, रोपा, मुंडदढ़, कोटासेरी, कराणा, कुंगश तथा खनाग सहित मंडी जिले की तीन पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलती है।

...
सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। सोमवार को ही जेसीबी और लोक निर्माण विभाग के कामगारों को भेजा जाएगा। जल्द ही सड़क को बस योग्य तैयार किया जाएगा।
-मनीष कुमार, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, आनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें