कुल्लू। अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा के आदेश पर काईस में सोमवार को कुष्टू काहिका का आयोजन होगा। कुष्टू काहिका की सभी तैयारियां कारकूनों ने पूरी कर ली हैं। माता दशमी वारदा ने कुष्टू काहिका के लिए दिन तय किया था। कुष्टू काहिका में सभी देव परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
कारकूनों के मुताबिक कुष्टू काहिका जगह के शुद्धिकरण के लिए किया जा रहा है। माता दशमी वारदा के कारदार एवं जिला देवी-देवता कारदार संघ के जिलाध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि माता दशमी वारदा के आदेश के अनुसार काईस में कुष्टू काहिका का आयोजन किया जा रहा है। काहिका से जगह का शुद्धिकरण किया जाएगा। संवाद