फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रोल प्ले में त्रिलोकनाथ, फोक डांस में जाहलमा रहा विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
एससीईआरटी ने लाहौल में करवाई जिला स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) सोलन की ओर से लाहौल-स्पीति के त्रिलोकनाथ में जिलास्तरीय नेशनल रोल प्ले और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें त्रिलोकनाथ पंचायत के उपप्रधान नारायण बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने बच्चों को मोबाइल और सोशल मीडिया का सही एवं कम इस्तेमाल करने की सलाह दी। कहा कि आज के दौर में मोबाइल के गलत इस्तेमाल से कई तरह के नुकसान हो रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान जिला स्तरीय राष्ट्रीय रोल प्ले में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला त्रिलोकनाथ ने पहला स्थान हासिल किया है। शकोली स्कूल दूसरे और जाहलमा स्कूल तीसरे स्थान पर रहा। फोक डांस में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जाहलमा ने बाजी मारी। त्रिलोकनाथ दूसरे और शकोली तीसरे स्थान पर रहे। कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 और 15 अक्तूबर को सोलन में होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें