विकास कार्यों का करेंगी उद्घाटन और शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग/रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राधा छह दिन के स्पीति घाटी के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगी। लोगों की समस्याएं भी सुनी जाएंगी। अनुराधा राणा 9 अक्तूबर को काजा के बातल में टूरिस्ट फैसिलिटेशन रिफ्रेश रूम कैफेटेरिया का उद्घाटन करेंगी। लोसर स्कूल के निर्माण का निरीक्षण करेंगी।
10 अक्तूबर को विधायक लांग्जा में स्टार गेजिंग और जीवाश्म संग्रहालय भवन का निरीक्षण के बाद सेमथन स्वयं सहायता समूह को खड्डी सामग्री वितरित करेंगी। कौमिक में पर्यटन सुविधा रिफ्रेश रूम कैफेटेरिया का लोकार्पण और कॉन्फ्रेंस हाॅल एवं लाइब्रेरी और चिचम में जनजातीय संग्रहालय और शहीद स्मारक हर्बल पार्क का निरीक्षण करेंगी।
11 अक्तूबर को विधायक लिंगती से लालूंग पीएमजीएसवाई सड़क आदि विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगी। 12 अक्तूबर को पीएमजीएसवाई सड़क गुलिंग और रावमापा गुलिंग आदि का निरीक्षण किया जाएगा। 13 अक्तूबर को क्वांग में ऊन कताई का वितरण करने के बाद केवलिंग में आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण करेंगी। काजा में जीका हट, रेवेन्यू सदन और लीदांग में टूरिस्ट फैसिलिटेशन रिफ्रेश रूम कैफेटेरिया का उद्घाटन करेंगी। 14 अक्तूबर को काजा में विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। संवाद