फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गांव-गांव जाकर किया उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हंस फाउंडेशन स्वास्थ्य खंड बंजार के दुर्गम गांवों जोरीधार, नौना, तुंग, सिंहण और टिपूधार में बुधवार और वीरवार को लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें निशुल्क दवा के साथ टेस्ट सुविधा भी प्रदान की गई।
विज्ञापन

फाउंडेशन की मोबाइल यूनिटें मरीजों के लिए शिविरों का आयोजन कर रही है। फाउंडेशन की टीम में चिकित्सक डॉ. प्रशांत कालरा, डॉ. वैशाली परशीरा, डॉ. साहिल राणा, डॉ. निखिल शर्मा आदि सेवाएं दे रहे हैं। ग्रामीण शुभम, अशोक, वेदराम, सूरत राम, दौलत राम ने कहा कि मरीजों का घर पर उपचार होना किसी सपने से कम नहीं है।
फाउंडेशन की कार्यक्रम समन्वयक मनीषा परशीरा ने कहा कि घरद्वार पर उन मरीजों की पहचान कर उपचार किया जा रहा है, जो बीमारी या बड़ी उम्र के कारण स्वास्थ्य केंद्र और शिविर तक जाने में असमर्थ हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें