फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बिजली महादेव सड़क में आरामदायक बनेगा सफर

Tue, 23 Apr 2024 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। खराहल घाटी की मुख्य सड़क शांगरीबाग-बिजली महादेव को चकाचक किया जाएगा। सड़क की हालत सुधरने से खराहल घाटी की नौ पंचायतों के हजारों ग्रामीणों समेत पर्यटकों, श्रद्धालुओं का सफर सुगम बनेगा। लोक निर्माण विभाग औपचारिकताएं पूर्ण कर मई से टारिंग आरंभ कर देगा।
विज्ञापन

विभाग ने 11 किलोमीटर में सड़क की टारिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। साथ ही बिजली महादेव सड़क को डबललेन किया जा रहा है। विस्तारीकरण कार्य के कारण सड़क पर गड्ढों की भरमार है, जिससे वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है। इस समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद विभाग ने हरकत में आते हुए टारिंग का निर्णय लिया है। सड़क की टारिंग हो जाने से वाहन चालकों समेत यात्रियों को भी राहत मिलेगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार शांगरीबाग-बिजली महादेव सड़क को 11 किलोमीटर तक दुरुस्त किया जाएगा। इसके लिए सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर दी गई हैं। विभाग ने 15 अप्रैल से सड़क की टारिंग करने की योजना तैयार की थी, लेकिन टारिंग आरंभ करने में मौसम रोड़ा बना है। बारिश होने के कारण टारिंग का कार्य आरंभ नहीं हो पाया। मौसम खुलते ही अब विभाग मई में सड़क की टारिंग शुरू कर देगा।
विज्ञापन


शांगरीबाग-बिजली महादेव सड़क की टारिंग मई में आरंभ कर दी जाएगी। जिन स्थानों पर सड़क के विस्तारीकरण का कार्य पूरा कर दिया गया है, उन स्थानों पर टारिंग करने के निर्देश विभागीय ठेेकेदार को दिए गए हैं।
-विवेक गौतम, सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
...
हर साल आते हैं हजारों पर्यटक और श्रद्धालु
आराध्य देव बिजली महादेव के दर्शन पाने के लिए हर साल हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आते हैं। सड़क पर विस्तारीकरण के चलते गड्ढों की भरमार है। स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढों के कारण वाहनों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें