फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगौटी मेले में देवता खुडीजल ने किया नृत्य

विज्ञापन
लगौटी ठिरशु मेले में देव नृत्य करते खुडीजल।
विज्ञापन
कुल्लू। देवता खुडीजल के लिए समर्पित दो दिवसीय पारंपरिक लगौटी ठिरशु मेले में सोमवार को देवता खुडीजल ने देवनृत्य किया। इस दौरान देवलू भी खूब नाचे। लोगों को आशीर्वाद लेकर देवता कलांगी गांव के लिए रवाना हुए। मेले में खेलकूद और अन्य गतिविधियां न होने से दो दिन तक देवता का देव नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।
विज्ञापन

मेले में रघुपुर घाटी की करशैईगाड़, फनौटी, लगौटी और टकरासी पंचायतों ने लोगों ने भाग लेकर अधिष्ठाता देवता के दर्शन कर सुख शांति का आशीर्वाद लिया। कारदार शेर सिंह, रूप लाल, मंजू शर्मा तथा मोहन लाल ने कहा कि लगौटी के ठिरशु मेले को सदियों से मनाया जा रहा है।
देवता खुडीजल बैसाख माह के नौ प्रविष्टे को परंपरा निभाने लगौटी आते हैं। यहां पर देवता नृत्य करने के साथ लोगों को आशीर्वाद प्रदान करते हैं। मेले में चार पंचायताें के साथ मंडी जिले के लोग भी आते हैं। कारदार ने कहा कि सोमवार को देवता मेले से कलांगी गांव के लिए रवाना हुए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें