फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गड्ढों में सफर, यात्रियों को लग रहे हिचकोले

विज्ञापन
विज्ञापन
भुंतर-बजौरा-गड़सा मार्ग की हालत खराब, दुर्घटना की भी रहती है आशंका
विज्ञापन

किसानों-बागवानों ने फल सीजन से पहले सड़क दुरुस्त करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले के प्रवेश द्वार भुंतर के साथ सटी गड़सा घाटी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क खस्ताहाल है। भुंतर-बजौरा-गड़सा सड़क पर गड्ढों की भरमार है। सड़क किनारे बनी निकास नालियों का रखरखाव नहीं किया गया है। गड्ढों और सड़क पर बहते पानी के कारण वाहन चालकों के साथ पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खस्ताहाल सड़क किसानों-बागवानों के लिए भी आफत बन गई है।
मार्ग पर गड्ढे होने के कारण यात्रियों को हिचकोले खाते हुए सफर करना पड़ रहा है। दो पहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंका रहती है। किसान-बागवानों को अपनी फसल सुरक्षित सब्जी मंडियों तक पहुंचाना भी परेशानी भरा हो गया है।
विज्ञापन

गड्ढों के कारण फसलें दागी हो रही हैं। इस कारण दाम भी बेहतर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे किसानों-बागवानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण सौरव, मुकेश, आशीष, सूरत राम, वेद प्रकाश ने कहा कि सड़क का खस्ताहाल होना गड़सा घाटी के ग्रामीणों के लिए दिक्कत बन गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सेब सीजन से पूर्व सड़क दुरुस्त करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

....
सड़क की चार किलोमीटर में टारिंग की गई है और अन्य स्थानों पर पेचवर्क किया गया है। हुरला के पास 30 से 40 मीटर सड़क कच्ची है। उसे दुरुस्त करने की प्रक्रिया जारी है।
-पंकज ठाकुर, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें