फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कल से सावन, भोले बाबा के दर जुटेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली महादेव मंदिर में सावन महीने में हजारों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु
विज्ञापन

देवालयों में होंगे धार्मिक अनुष्ठान, खीर के भंडारे लगेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सावन माह के मंगलवार से शुरू होने पर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव में खूब जयकारे लगेंगे। बिजली महादेव के दर्शन के लिए सावन महीने में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ेंगे।
दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को लाइनों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। बिजली महादेव जिला मुख्यालय के साथ लगती खराहल घाटी की ऊंची चोटी पर स्थित है। सावन माह में यहां पर हजाराें की संख्या में भक्त दर्शन के लिए उमड़ते हैैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए मंदिर कमेटी की ओर से इंतजाम किए गए हैं। मनाली के सियाली महादेव मंदिर, बजौरा के शिव मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर ब्राण, जुआणी महादेव मंदिर, लराईं महादेव मंदिर, शिव मंदिर चौहकी, पिरड़ी महादेव मंदिर, बुंगडू महादेव मंदिर, शंचूल महादेव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में सावन महीने के दौरान श्रद्धालु भोले बाबा के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन महीने में अन्य देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान के साथ खीर का आयोजन होगा। इसमें श्रद्धालु शामिल होकर देवी-देवताओं से सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। जिला देवी-देवता कारदार संघ के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि सावन महीने के दौरान जिले के देवी-देवताओं के देवालयों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें