फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार फीट पर बर्फ के घर में रह सकेंगे सैलानी

विज्ञापन
कुल्लू जिला के जलोड़ी में बनाया गया इग्लू।--संवाद - फोटो : Kullu
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश के कुल्लू जिले में 10 हजार मीटर से अधिक ऊंचाई पर स्थित जलोड़ी दर्रा में भारी बर्फबारी के बाद पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इग्लू (बर्फ के घर) बनाए हैं। अब मौसम खुलने के बाद युवाओं को सैलानियों का इंतजार है।
विज्ञापन

तीन इग्लू में युवाओं की ओर से सभी व्यवस्था उपलब्ध करवाई है। एक इग्लू में दो सैलानी आसानी से रात गुजार सकते हैं। इसमें बेड की व्यवस्था भी है। यह इग्लू रघुपुर क्षेत्र के अमन ठाकुर, रुद्रा ठाकुर व शिवा ठाकुर ने तैयार किए हैं, जहां एक ओर ये युवा स्वरोजगार अर्जित कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रघुपुर घाटी में पर्यटन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। अमन ने बताया कि इग्लू को बनाने में काफी मेहनत लगी है। बर्फ के इस घर में दो लोगों के सोने की व्यवस्था की गई है। एक रात का किराया तीन से चार हजार तक है। इसमें सैलानियों को खाना-पीना बिल्कुल मुफ्त रहता है। बता दें कि वर्तमान में जलोड़ी पास व इसके आसपास के क्षेत्र पर्यटकों की पहली पसंद बन रहे हैं। गर्मी के दिनों में यहां रोजाना हजारों की संख्या में सैलानी आते हैं और अब विंटर सीजन में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए स्थानीय युवा आगे आ रहे हैं।
युवाओं ने बर्फ पर चलाई मिनी ट्रेन
मौसम खुलते ही युवाओं ने बर्फ के बीच में मिनी ट्रेन को चलाकर खूब मस्ती की। सभी युवाओं ने एक-दूसरे को पकड़ कर रखा और आगे बढ़ते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने खूब मस्ती की और बर्फ के गोले बनाकर एक-दूसरे पर बरसाए। बच्चों ने बर्फ में दिनभर की खूब मस्ती। बर्फ का पूरा लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें